पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्पदंश से महिला की मौत, नहीं था एएसवी इंजेक्शन

सर्पदंश से महिला की मौत, नहीं था एएसवी इंजेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिजनों ने बताया महिला काे काटा है सांप ने, चिकित्सक कह रहे है स्पष्ट नहीं हुई स्थिति, स्वास्थ्य केंद्र से रेफर करने के बाद सुमेरपुर जाते समय हुई महिला की मौत

भास्कर न्यूज.पाली/ तखतगढ़

जिले के तखतगढ़ के बिठिया गांव में खेत पर कार्य कर रही महिला को सांप के काटने से समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण मृत्यु हो गई। महिला के परिजनों द्वारा स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों पर लापरवाही आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र पर एएसवी इंजेक्शन नहीं होने के कारण महिला की मृत्यु हुई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सवेरे 11.30 बजे बिठिया गांव में खेत में काम कर रही 40 वर्षीय नेनू बाई प|ी देवाराम मेघवाल को सांप काट गया था। इसके बार खेत में काम कर रहे लोगों द्वारा महिला को स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को सुमेरपुर रेफर कर दिया। महिला को सुमेरपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार महिला को तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया।

स्वास्थ्यकेंद्र पर नहीं है स्नेक बाइट के इंजेक्शन : तखतगढ़राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्नेक बाइट के इंजेक्शन ही नहीं है।

शेष.पेज 15

चिकित्सकोंने मृतक के परिजनों को गुमराह कर सुमेरपुर भेजा। चिकित्सालय के मेडिकल स्टोर कीपर के अनुसार 15 दिन पूर्व एंटी स्नेक वीनम एएसवी इंजेक्शन मुहैया कराए गए थे, लेकिन अभी मेडिकल स्टोर पर एक भी नहीं है। इसके चलते मजबूरन मरीज काे रेफर किया जाता है।

समय पर मिलती दवा तो बच जाती जान

मृतकनेनू बाई के पति देवा राम मेघवाल ने बताया कि सांप के काटने के तुरंत बाद ही स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। यहां चिकित्सकों को बताया भी गया कि सांप ने काटा है, लेकिन चिकित्सकों ने स्थिति स्पष्ट नहीं होने का कहकर सुमेरपुर रेफर कर दिया। अगर नेनू बाई काे यहां ही एएसवी इंजेक्शन लगाया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।

जिलेमें पहले भी हो चुकी 14 मौत

स्नेकबाइट के बाद समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण नेनू बाई से पहले भी जिले भर में 14 मौत हो चुकी है। जहां एक ओर सीएमएचओ 433 इंजेक्शन होने का दावा कर रही है, वहीं लगातार स्नेक बाइट से हो रही मौत की संख्या बढ़ती जा रही है।

सांप ने काटा