गायत्री ट्रस्ट की बैठक आयोजित
सुमेरपुर. श्रीवेदमाता गायत्री ट्रस्ट शाखा पुष्कर द्वारा शनिवार को गायत्री परिजनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी विद्यालय, मौहल्लों एवं घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करने के लिए महिला मंडल एवं युवा मंडल के सदस्यों को जिम्मदारी सौंपी गई। सचिव सायरमल अग्रवाल ने बताया कि मनुष्य के जीवन की हर समस्या का समाधान गुरूदेव पंडित राम आचार्य द्वारा लिखित जीवनोपयोगी साहित्य में मिलेगा। इस मौके पर शिवलाल दवे, मुलचंद छीपा, धनराम चौहान, भागचंद प्रजापत, महेंद्रसिंह राठौड़, बाबुलाल ओझा सहित कई लोग मौजूद थे।