हॉकर प्रोत्साहन कार्यक्रम समारोह आयोजित
हाकरों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से शुरू की गई बायोसा न्यूज एजेंसी की ओर से शाम को भास्कर कार्यालय में हॉकर प्रोत्साहन कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें पाठकों को त्वरित समाचार पत्र उपलब्ध करने पर हर माह प्रथम द्वितीय विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम विजेता लालाराम को मोबाइल हैंडसेट द्वितीय धनसिंह राठौड़ को पारितोषिक पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश राजपुरोहित ने कहा कि भास्कर सटीक ताजे निष्पक्ष समाचारों के लिए अपनी अलग ही साख रखता है। भूपेंद्रसिंह राजपुरोहित ने कहा कि हॉकर अखबार पाठकों के बीच सेतु का कार्य करते हैं। सर्दी गर्मी वर्षा या कैसा भी समय हो पाठकों तक नियमित समय पर समाचार उपलब्ध कराकर पाठकों की नियमित दिनचर्या का आगाज कराते हैं। इस अवसर पर राजपुरोहित ने हाकरों को मोबाइल हैंडसेट प्रदान किए गए। इस मौके पर दीपसिंह राठौड़, शक्तिसिंह देवड़ा, सत्यपालसिंह देवड़ा, अंकित वैष्णव, प्रशांत वैष्णव, श्रवणकुमार, कांतिलाल, दिनेश वैष्णव, लालाराम, सुशीलकुमार, नरेश कुमार, नटवरलाल, देंवेद्र शर्मा, मुकेश कुमार, कैलाश कुमार, माणकलाल सहित कई लोग मौजूद थे।
सुमेरपुर. विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते अतिथि। फोटो|भास्कर