हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सुमेरपुर.नेहरूयुवा केंद्र पाली सरस्वती नवयुवक मंडल बामनेरा के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सविता कुवर ने प्रथम, बसंती कुमारी ने द्वितीय तथा जितेंद्र राव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सरस्वती नवयुवक मंडल के अध्यक्ष छगनाराम ने प्रमाण पत्र स्मृति चिंह प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने हिंदी भाषा की उत्पति, उत्थान इसकी उपयोगिता की जानकारी दी। इस मौके पर वीराराम मीणा, गुमानसिंह, शिवप्रजाप मीणा, सुरेश कुमार मेहता सहित कई लोग मौजूद थे।