पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत को जानो प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

भारत को जानो प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर. भारतविकास परिषद शाखा सुमेरपुर-शिवगंज के तत्वावधान में रविवार को शाखा स्तरीय लिखित परीक्षा भारत को जानो का आयोजन किया गया। सचिव रमेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में दोनों शहरों के 22 स्कूलों के 765 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें कनिष्ठ वर्ग में 392 तथा वरिष्ठ वर्ग में 373 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रकल्प संयोजक किशोर बी परमार, गजेंद्रसिंह, परबतसिंह, पंकज गहलोत, भंवरलाल, मुकेश अग्रवाल, गिरीश राठी, विनोद सिंघल, डॉ. अरविंद जैन, जगदीश मेवाड़ा आदि मौजूद थे।