- Hindi News
- सुमेरपुर में प्रगणकों की बैठक आयोजित, दिया प्रशिक्षण
सुमेरपुर में प्रगणकों की बैठक आयोजित, दिया प्रशिक्षण
शनिवार को नगर पालिका सभा भवन में शहर के 25 वार्डों में नियुक्त प्रगणकों की बैठक आयोजित कर उनको प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी महिपाल भारद्वाज ने नगर पालिका की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया। एसडीएम भारद्वाज ने बताया कि मतदाता सूचियों का उपखंड, तहसील, नगर पालिका कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवा दी गई। निर्वाचक अधिकारी ने बताया कि सभी प्रगणक विशेष 13, 14 एवं 21 सितंबर को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर दावे आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 15 सितंबर को मतदाता सूचियों का नगर पालिका द्वारा आयोजित वार्ड सभाओं में मतदाता सूचियों का पठन किया जाएगा। 15 से 20 तथा 22 सितंबर को प्रगणक दोपहर 2 से 6 बजे तक मतदान केंद्रोंं पर उपस्थित होकर दावे आपत्तियां प्राप्त करेंगे। भारद्वाज ने बताया कि दावे आपत्तियां जमा कराने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। जिन मतदाता की आयु 1 जनवरी 2014 को पूर्ण हो चुकी है वे मतदाता अपने वार्ड के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर नाम जोड़ने के लिए दावे जमा कर सकते है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सभी मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया गया। उधर अधिशाषी अधिकारी इंद्रसिंह ने बताया कि 14 15 सितंबर को विभिन्न स्थलों पर मतदाता सूचियों का पठन किया जाएगा। जिसमे 14 सितंबर को वार्ड संख्या 1 से 6 का आश्रय स्थल बाईपास रोड़ वार्ड संख्या 7 से 12 तक का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. 2 में किया जाएगा तथा 15 सितंबर को वार्ड संख्या 13 से 18 का भैरूचौक मद्रास बाग में तथा वार्ड संख्या 19 से 25 का सामुदायिक भवन नगर के पास शनि महाराज मंदिर के सामने होगा।