- Hindi News
- ग्रामीण गौरव पथ के निर्माण कार्य स्वीकृत करने का अनुरोध
ग्रामीण गौरव पथ के निर्माण कार्य स्वीकृत करने का अनुरोध
सुमेरपुरके विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण गौरव पथ निर्माण कार्य स्वीकृत करने के लिए सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान को पत्र लिखा है। पत्र में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की कुल 78 पंचायतों में से कोरटा, कानपुरा, गलथनी, जाखोडा, खिवांदी, बांकली, नौवी, बलुपुरा, बलाना से राजपुरा, हिंगोला, पावा, पिंचावा से बडगावडा, ढोला, पडासला, चाचौड़ी, खौड, भांवरी, मणिहारी, खैरवा, गुंदोज, गुडा एंदला, लांबिया, बाला, हेमावास, टेवाली, दयालपुरा नामक 26 गांवों में शीघ्र ग्रामीण गौरव पथ का निर्माण कार्य स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।