प्रधान ने किया पदभार ग्रहण
सुमेरपुर | विधायकमदन राठौड़ की मौजूदगी में बुधवार को पंचायत समिति कार्यालय में नवनिर्वाचित प्रधान राजेंद्रसिंह देवड़ा कोलीवाड़ा ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद प्रधान राजेंद्रसिंह कोलीवाड़ा उपप्रधान करणसिंह नेतरा का स्वागत किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत, सरपंच मांगीलाल मालवीय, रविंद्रसिंह कोलीवाड़ा, मांगीलाल देवड़ा, जयदेवसिंह आदि मौजूद थे।
सुमेरपुर. नवनिर्वाचितप्रधान राजेंद्रसिंह कोलीवाड़ा ने पदभार ग्रहण किया।