पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तखतगढ़ पालिका की बैठक में पार्षदों ने किया हंगामा

तखतगढ़ पालिका की बैठक में पार्षदों ने किया हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजटके मुद्दे को लेकर बुधवार को नगरपालिका की बैठक में पार्षदों ने समस्याओं का समाधान पालिका प्रशासन द्वारा समाधान नहीं करने की बात को लेकर हंगामा किया पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। बैठक में पहुंचे विधायक मदन राठौड़ के समक्ष भी सता पक्ष विपक्ष के पार्षदों ने शहरी विकास कार्यों के तय मापदंडों के विपरीत ठेकेदार द्वारा घटिया कार्य करने पर शह देने का आरोप लगाया। उन्होंने पालिका प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया।

पार्षद कानाराम प्रजापत अमराराम माली सहित अन्य पार्षदों ने पालिका प्रशासन पर मनमर्जी से अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने जनता के रोजमर्रा के कार्यों पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया बैठक का बहिष्कार कर बाहर चले गए। इसके बाद शाम पौने चार बजे विधायक मदन राठौड़ बैठक में पहुंचे। उन्होंने एजेंडे में बिंदुवार प्रत्येक वार्ड के पार्षदों की समस्याएं सुनीं। बिंदु छह पर पार्षदों ने हंगामा किया। पार्षदों ने कहा कि छह माह पहले तो पालिका आवास भवनों की मरम्मत पर लाखों रुपए खर्च किए गए। छह माह में दोबारा भवनों की मरम्मत कराने की जरूरत कहा है। इस पर विधायक राठौड़ ने पालिका के कनिष्ठ अभियंता मोहनलाल मीणा गिरधारीसिंह राणावत समेत तकनीकी टीम को मौके पर भेज भौतिक सत्यापन वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा। बैठक में विधायक ने संबंधित कार्मिकों को जनता के कामों को पहले प्राथमिकता देकर निपटाने के निर्देश दिए। बैठक में पार्षदों ने अवैध निर्माण स्वीकृत नक्शों के विपरीत निर्माण कार्यों के बारे में भी विधायक से शिकायत की। पार्षदों ने कहा कि स्वीकृत बड़े निर्माण कार्य तय मापदंड के विपरीत हो रहे है, जिससे मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हो रहा है। कई बार पालिका प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। इस पर राठौड़ ने ईओ को ऐसे निर्माण कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। पार्षदों ने कस्बे के तालाब में जा रहे नालियों के गंदे पानी की समस्या का मुद्दा भी उठाया।



उन्होंने पालिका प्रशासन से इस समस्या के समाधान का मुद्दा उठाया। इस दौरान पार्षदों ने सीवरेज लाइन भी मापदंडों के अनुरूप नहीं बिछाने की बात कही। इस दौरान विधायक ने सीवरेज लाइन ठेकेदार के विरुद्ध दर्ज करवाई गई रिपोर्ट की सुमेरपुर सीओ से मोबाइल पर बात कर प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली।

तखतगढ़. बैठकको संबोधित करते विधायक राठौड़।