पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए एकत्रित की राशि

कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए एकत्रित की राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपीयूकॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष जयपालसिंह ने नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीडितों के लिए सहायता राशि 6021 रुपए एकत्रित की। यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह राजपुरोहित, महा सचिव हितेश राजपुरोहित, संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।

तखतगढ़.स्थानीयभाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए सहायता राशि जुटाकर मनाया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वीणा देवी रावल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामसिंह, महामंत्री रूपेश कुमावत, सहवृत सदस्य गणपतलाल, नेता प्रतिपक्ष मनोज नामा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहायता राशि जुटाई।

सुमेरपुर.जम्मू-कश्मीरके बाढ़ पीडि़त परिवारों की सहायता को लेकर बुधवार को नगर पालिका मंडल से 50 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक कलेक्टर कार्यालय आपदा कोष में भिजवाया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुभाषचंद्र अग्रवाल, अधिशाषी अधिकारी इंद्रसिंह राठौड़, भाजपा जिला मंत्री जोराराम कुमावत, पार्षद प्रेमचंद बरूत, पूनमसिंह परमार, सहवृत सदस्य रविकांत रावल नटवर रामीणा आदि मौजूद थे।

मारवाड़जंक्शन. कस्बेसे भाजपा मंडल द्वारा कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए 18 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी। मंडल अध्यक्ष सवाईसिंह ने बताया कि जोजावर धनला से भी राहत राशि जमा की जा रही है।

> सुमेरपुर. बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि का चेक दिया गया।