पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समझाइश के बाद महापड़ाव समाप्त

समझाइश के बाद महापड़ाव समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों ने ढोल-थाली बजाकर जताई खुशी

एसडीएम कार्यालय के बाहर पैंथर कंजर्वेशन के विरोध में दिया जा धरना समझाइश के बाद समाप्त कर दिया। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेंद्रसिंह गलथनी ने महापड़ाव धरने को समाप्त करने की घोषणा की। धरने की समाप्ति पर किसानों, पशुपालकों ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए ढोल थाली बजाई।

> बाली. पेंथर कंजर्वेशन के विरोध में महापडाव के दौरान उपस्थित अतिरिक्त जिला कलेक्टर ग्रामीण। फोटो|भास्कर

भास्कर न्यूज | बाली

नगरके उपखंड कार्यालय के बाहर किसानों, ग्रामीणों पशुपालकों का पैंथर कंजर्वेशन के विरोध में दिया जा रहा महापड़ाव बुधवार को समझाइश के बाद समाप्त कर दिया गया। इससे पूर्व धरने को संबोधित करते हुए किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेंद्रसिंह गलथनी ने कहा था कि तीन बजे तक मांगें नहीं मानी गई तो 3 बजे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग सांडेराव पर जाम लगा देंगे। बाद में एडीएम महापड़ाव स्थल पर पहुंचे तथा समझाइश कर समाप्त कराया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष तेजसिंह, मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर मूंदड़ा, पूर्व विधायक अमृत परमार, शैलेंद्रसिंह चौहान, हरिसिंह करणोत, महिपालसिंह सादड़ा, मदनसिंह जीवदा, ईश्वरसिंह सेणा, भैरूसिंह नोवी आदि मौजूद थे। राजपूत युवा संगठन ने भी धरने को अपना समर्थन दिया था।

अतिरिक्तजिला कलेक्टर ने योजना को निरस्त करने का दिया आश्वासन

महापड़ावस्थल पर बुधवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन क्षेत्र के पांच गांवों की जिनकी अधिसूचना जारी हो चुकी है, उनके डी-नोटिफिकेशन की कार्रवाई कलेक्टर की अनुशंषा के साथ राज्य सरकार को भेजी जाएगी। प्रस्तावित 21 गांवों की 11 पंचायतों में जो पूर्व में असहमतियां प्राप्त हुई, उन्हीं को मान्यता देकर राज्य सरकार को भेजकर पैंथर कंजर्वेशन प्रस्तावित योजना को निरस्त करने का आश्वासन दिया। साथ ही भविष्य में भी प्रशासन के द्वारा पंचायतों में पैंथर योजना के बारे में किसी प्रकार की कोई बैठक नहीं ली जाएगी। वार्ता के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीवाईएसपी बाली सुमेरपुर, जिला वन अधिकारी सहित प्रशासन मौजूद था।