शिविर में बनाए 105 आधार कार्ड
शिविर में बनाए 105 आधार कार्ड
सुमेरपुर.भामाशाहयोजना के तहत वार्ड संख्या 14 का राबाउमा विद्यालय गांधी कॉलोनी में शिविर आयोजित हुआ। शिविर में भामाशाह नामांकन 59, परिवार सदस्य नामांकन 166, आधार कार्ड नामांकन 105, बैंकों में खातों के आवेदन पत्र 36 भरवाए गए। अभियान में पालिकाकर्मी द्वारा आवेदन पत्र भरवाए गए। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी इंद्रसिंह राठौड़, मोतीलाल नागौरा, महिपालसिंह, करनेश माथुर, मोहनसिंह, नेतराम बैरवा, ओटाराम वैष्णव, स्वास्थ्य निरीक्षक यशवंत परिहार आदि मौजूद थे। शिविर प्रभारी इंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि 19 से 20 सितंबर को वार्ड संख्या 15 का राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में, 21, 22, 23 से 24 सितंबर को वार्ड संख्या 16 का राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में, 25 से 27 सितंबर को वार्ड संख्या 17 का सामुदायिक भवन बाणमाता मंदिर में शिविर होगा।
--