देवासी समाज के लोगों ने सौंपा ज्ञापन
सुमेरपुर. देवासीसमाज के लोगों ने बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर सीवरेज हादसे में मारे गए युवकों की याद में तखतगढ़ बाईपास रोड पर शहीद सर्किल बनाने की मांग की। पालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र अग्रवाल ने सर्कल बनाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में बताया कि 17 सितंबर, 2011 को सीवरेज में काम कर रहे प्रतापगढ़ के मजदूरों को सीवरेज में करंट गया। इस दौरान देवासी समाज के सगताराम घीसाराम रोजड़ा ने मजदूरों को बचाने के लिए सीवरेज की हौदी में कूदकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया, जिससे उनकी मौत हो गई। ज्ञापन में समाज के लोगों ने दोनों साहसी युवकों की याद में तखतगढ़ बाईपास चौराहे संगम स्थल पर शहीद सर्कल बनाने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने देवासी समाज के लोगों को शहीद सर्कल बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रेमाराम, फुलाराम, गणेशराम, छोगाराम देवासी, गैरी देवी, गणेशाराम, खेताराम सहित कई लोग मौजूद थे।