- Hindi News
- रिटायर्ड डीटीआे की कार का कोई सुराग नहीं, कई स्थानों पर भेजी टीम
रिटायर्ड डीटीआे की कार का कोई सुराग नहीं, कई स्थानों पर भेजी टीम
सांडेराव| थानाक्षेत्र के बिरामी गांव के टोल नाका के निकट मंगलवार देर शाम रिटायर्ड डीटीओ की कार को लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
आरोपी काले रंग की स्कार्पियो मे सवार होकर आए थे। इन लोगों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाकर संभावित ठिकानों पर भेजी गई है। ज्ञात रहे कि सुमेरपुर निवासी रिटायर्ड जिला परिवहन अधिकारी सिकन्दर खान पठान मंगलवार देर शाम को अपनी बहिन एवं मां के साथ इनोवा कार लेकर मंगलवार देर शाम जोधपुर से अपने रिश्तेदारों से मिलकर सुमेरपुर लौट रहे थे। इस दौरान एक कार में सवार होकर आए चार बदमाशोंं ने उनके कब्जे से कार को लूट लिया तथा उसे लेकर फरार हो गए थे। कार में जेवरात के साथ ही अन्य कीमती सामान भी था। सांडेराव थानाधिकारी मनोज राणा ने बताया कि बदमाशो को पकड़कर कार बरामद करने के लिये पुलिस दल गठित कर संभावित ठिकानों पर भेजे गए हैं। वहीं संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पाली सहित जालोर, सिरोही जिलो मे नाकाबंदी कर तलाशी अभियान जारी है