- Hindi News
- जिला स्तरीय गोरक्षा सेवा समिति की बैठक आयोजित
जिला स्तरीय गोरक्षा सेवा समिति की बैठक आयोजित
सांडेराव. कामधेनुराष्ट्रीय गोरक्षा सेवा समिति की जिला स्तरीय बैठक हिंगोला गांव में प्रदेश महामंत्री राजूसिंह भाचूंदा जिलाध्यक्ष सोहनसिंह कच्छवाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बाली तहसील अध्यक्ष सुजाराम चौधरी ने मूक पशुओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई। इस अवसर पर सुमेरपुर तहसील अध्यक्ष भंवरलाल खांगड़ी, सवाराम राणा, पन्नालाल चौधरी, दुर्गाराम, राजू कुमार आदि मौजूद थे।