- Hindi News
- राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में शिवगंज प्रथम
राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में शिवगंज प्रथम
भारतविकास परिषद शाखा सुमेरपुर-शिवगंज द्वारा वर्धमान जैन छात्रावास में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान, संस्कृत समूह गान एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य देवीसिंह चौहान ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सचिव रमेश चौहान ने बताया कि प्रथम चरण में सर्वप्रथम राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया। चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 21 विद्यालयों के 158 विद्यार्थियों 17 वादकों ने भाग लिया। प्रकल्प संयोजक महेंद्र गहलोत ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय समूह गान में आर्य कन्या गुरुकुल शिवगंज ने प्रथम, मॉडर्न डिफेंस सीनियर सैकंडरी स्कूल शिवगंज ने द्वितीय हिलग्रोव कर्नल एकेडमी कोलीवाड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता में आर्य कन्या गुरुकुल शिवगंज ने प्रथम, मॉडर्न डिफेंस सीनियर सैकंडरी स्कूल शिवगंज ने द्वितीय हिलग्रोव कर्नल एकेडमी कोलीवाड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा लोकगीत प्रतियोगिता में मॉडर्न डिफेंस सीनियर सैकंडरी स्कूल शिवगंज ने प्रथम, आर्य कन्या गुरुकुल शिवगंज ने द्वितीय आदर्श विद्या मंदिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सूर्या देवी, जगदीश मेवाड़ा, गजेंद्रसिंह राणावत, पंकज गहलोत, सह संयोजक विनोद सिंहल, केसाराम मेड़तिया, गिरीश राठी, हरीश राठी, नेमीचंद बाठिया, प्रमिला गहलोत, सीमा सोलंकी, किशोर परमार आदि मौजूद थे।
सुमेरपुर. प्रतियोगितामें विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि।