पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में घायल तीसरे व्यक्ति की भी मौत

सड़क दुर्घटना में घायल तीसरे व्यक्ति की भी मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तखतगढ़ | फालनारोड स्थित डोला वीर बावसी मंदिर के समीप मंगलवार रात को खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक जा भिड़ी थी। दुर्घटना में दो जनों की मौत हो गई थी तथा एक जना घायल हो गया। घायल रमेश कुमार को उपचार के लिए सुमेरपुर रेफर किया गया था। घायल युवक की सुमेरपुर से उदयपुर ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। बुधवार दोपहर तीनों शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें को सौंप दिया। मृतक रमेश कुमार के परिजन सुरेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि फालना रोड स्थित डोला वीर बावसी मंदिर के पास बाइक पर जा रहे रमेश कुमार दो अन्य बीच सड़क पर खड़ी बिना रिफ्लेक्टर की ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराए। घटना में आहोर थाना के वलदरा निवासी बाबूलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घायलावस्था में तखतगढ़ लाए गए महेश की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। अगवरी निवासी रमेश को सुमेरपुर रेफर किया गया था, जिसकी भी उदयपुर ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई।