- Hindi News
- मर्केन्टाइल अरबन को ऑपरेटिव बैंक की आमसभा संपन्न
मर्केन्टाइल अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की आमसभा संपन्न
सुमेरपुर. अग्रसेनधर्मशाला में रविवार को सुमेरपुर मर्केन्टाइल अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि. की 12वीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। सभा में बैंक के अध्यक्ष मूलचंद अग्रवाल ने प्रतिवेदन के साथ अंकेक्षित संतुलन चित्र लाभ-हानि खाता एवं वित्तीय वर्ष 2014-15 का बजट प्रस्तुत किया। इसके साथ ही वर्ष 2013-14 के 10 प्रतिशत लाभांश वितरण का सदस्यों ने अनुमोदन किया। बैंक ने अपने व्यवसाय में विस्तार के लिए जोधपुर, अजमेर एवं राजसमंद जिलों को कार्य क्षेत्र में शामिल करने का निर्णय लिया। इसके लिए बैंक अपने उपनियम में संशोधन के लिए सहकारी विभाग से अनुरोध करेंगी। इस मौके पर बैंक निदेशक नारायणलाल अग्रवाल, भंवरलाल अग्रवाल, ललित मेहता, पुरूषोत्तम मिन्हास, सुभाष गर्ग एवं हरिचंद्र अग्रवाल उपस्थित थे। बैंक के प्रबंध संचालक कैलाश स्वरूप कल्ला ने सदस्यों का आभार जताया।