- Hindi News
- जनता ने मिलकर बनाया अपने वार्ड का मैनिफेस्टो
जनता ने मिलकर बनाया अपने वार्ड का मैनिफेस्टो
सभी शहरवासियों के सहयोग से पाली बनेगा स्मार्ट सिटी
यह हो तो पांच वार्डों के साथ शहर भी बनेगा स्मार्ट
अंबालाल सोलंकी, राकेश पंवार, अजीत लोढा, विक्रम चंदानी, ओमसिंह गौड़, अशोक पांडे, दिलीप जोशी सहित कई लोगों ने सुझाव दिया।
वार्डों की समस्याओं से इन्होंने भी दिए सुझाव, बताई समस्याएं
आबादी से बाहर हो फैक्ट्रियां
^फैक्ट्रियोंसे निकलने वाला धुआं स्थानीय लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। चिमनी के धुएं से घर पर कालिख फैली हुई नजर आती है। इसके लिए इन फैक्ट्रियों काे आबादी वाले क्षेत्र से बाहर की जानी चाहिए। वसीमखोखर
कचराचौक बना मोती चौक
^हमारेवार्ड में मोती चौक कचरा चौक बन गया। नगर परिषद की सफाई व्यवस्था सही नहीं होने के कारण इस चौक में हमेशा कचरा पड़ा रहता है। वहीं सिटी डिस्पेंसरी कहने मात्र को है। यहां सुविधा बढ़ाकर लोगों को राहत दी जा सकती है। हरीशगौड़
अतिक्रमण मुक्त हो गोचर
^शहरमें बेसहारा गोवंश को लेकर हर कोई बात करता है, लेकिन गोचर भूमि पर अतिक्रमण के चलते गाय शहर की ओर रही है यह बात कोई नहीं समझता। नगर परिषद ने भी गोचर भूमि पर नया पाली बसा दिया। शहर में प्रदूषण समस्या भी जस की तस है। संतसुरजनदास महाराज
पार्किंगकी व्यवस्था पर दें ध्यान
^शहरकी मुख्य सड़कों के साथ शहर के भीतरी इलाकों में पार्किंग व्यवस्था होनी चाहिए। स्मार्ट वार्ड के लिए पार्किंग के साथ महिला पुरुष शौचालय होने चाहिए। राजेंद्रभंडारी
नालियों की हो नियमित सफाई
^शहरमें स्मार्ट वार्ड के लिए स्मार्ट पार्षद होना आवश्यक है। हमारे वार्ड में नालियाें का निर्माण सही नहीं होने का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। नालियां जाम होकर गंदा पानी घर के बाहर एकत्रित हो जाता है। शहजाद
सफाई व्यवस्था की हो ऑडिट
^धानमंडीक्षेत्र में यातायात जाम से स्थानीय नागरिकों परेशान है। अतिक्रमण पर परिषद चुप्पी सादे हुई है। अतिक्रमण हटने के साथ ही सफाई व्यवस्था की ऑडिट हर माह या दो माह में हो तो बेहतर होगा। विकास
बेसहारा गोवंश से मुक्त हो वार्ड शहर
^हमारेवार्ड में बेसहारा गोवंश की समस्या से हर कोई परेशान हैं। इस मौसम में देर रात तक सड़कों पर इन बेसहारा गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है। इस कारण लोगों का सड़कों पर से निकलना मुश्किल भरा है। पारसकोठारी
पार्षदोंका भी बने रिपोर्ट कार्ड
^स्मार्टवार्