नि:शक्तों को ई-टिकट पर भी मिलेगा कंसेशन
सुमेरपुर | अबनि:शक्त यात्रियों और पूर्व मिलिट्री मैन को रिजर्व टिकट पर कंसेशन के लिए रिजर्वेशन ऑफिस की कतार में नहीं लगना पड़ेगा। ऐसे यात्रियों को रेलवे ई-टिकट पर भी कंसेशन देगा। पहले चरण में स्लीपर श्रेणी का रिजर्व टिकट बनवाने पर ही यह सुविधा मिल सकेगी। योजना 25 फरवरी से शुरू होगी।
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल के महीने से अन्य श्रेणियों के यात्रियों को भी यह सुविधा दी जाएगी।