पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल की नवीन भूमि का मंत्री आज करेंगे शिलान्यास

स्कूल की नवीन भूमि का मंत्री आज करेंगे शिलान्यास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर | सोमवारको आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का शिलान्यास वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी नवीन भवन का शिलान्यास करेंगे। प्रधानाचार्य वीनू सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम में महंत पोमजी महाराज, विशिष्ट अतिथि मदन राठौड़, पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत उपस्थित रहेंगे।

भूमिको बताया विवादित : कोलीवाड़ारोड़ स्थित गणेश नगर में आदर्श विद्या मंदिर के लिए जिस भूमि का पूजन शिक्षा मंत्री करेंगे। उस भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कॉलोनी मालिक नारायणसिंह खुडाला ने बताया कि गणेश नगर की स्थापना के समय यह भूमि कॉलोनीवासियों के लिए सिर्फ सुविधा के लिए रखी गई थी। जिसे नगर पालिका ने निजी विद्यालय को जमीन आवंटित कर दी, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मामले की सुनवाई 13 फरवरी को होनी है।