पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक फिसलने से दो जने गंभीर रूप से घायल

बाइक फिसलने से दो जने गंभीर रूप से घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांडेराव. निकटवर्तीबांगड़ी गांव के पास राम बावडी के सामने कोसेलाव मार्ग पर रविवार शाम को बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से दो जने घायल हो गए। पुलिस के अनुसार प्रकाश पुत्र छोगाराम प्रजापत एवं दिनेश पुत्र लालाराम प्रजापत दोनों कोसेलाव से बांगड़ी गांव जा रहे थे। बांगड़ी गांव के निकट ही कोसेलाव मार्ग पर राम बावड़ी के सामने बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से दोनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा सांडेराव के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सुमेरपुर रेफर किया गया।

हादसेके एक घंटे बाद पहुंची पुलिस 108

सांडेरावपुलिस थाने से मात्र 4 किमी की दूरी पर हुए इस हादसे में एक घंटे तक दोनों घायल सड़क पर तड़पते रहे। सांडेराव थाना पुलिस 108 एंबुलेंस घटना के लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार यह हादसा शाम साढ़े छह बजे हुआ जबकि पुलिस साढ़े सात बजे मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही घायलों के परिजन कोसेलाव से दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को लेकर अस्पताल पहुंच चुके थे। हादसे के एक घंटे बाद पुलिस के हादसा स्थल पर पहुंचने से लोगों में राेष व्याप्त था।