जीप की टक्कर से बेसहारा गाय मरी
पाली| सुमेरपुरमार्ग पर गायत्री नगर मोड़ के पास बुधवार रात तेज गति से जा रहे बोलेरो जीप की टक्कर से गाय की मौत हो गई। इस मार्ग पर रात के समय बेसहारा गोवंश का जमावड़ा रहता है, जिसके कारण पूर्व में भी कई बार बेसहारा गोवंश हादसे का शिकार हो चुका है। बुधवार रात सड़क पर मृत गाय के पड़ी रहने से भी वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। टक्कर मारने वाला चालक बोलेरो जीप लेकर मौके से फरार हो गया।