- Hindi News
- हाईवे पर हुई दो ट्रक चालकों से 32 लाख की लूट का राज खुला
हाईवे पर हुई दो ट्रक चालकों से 32 लाख की लूट का राज खुला
पुलिसने सांडेराव तथा गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में कुछ महीने पूर्व गुजरात में जीरा बेचकर रहे दो ट्रक चालकों से करीब 32 लाख रुपए नकद लूटने के मामले में आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एक वारदात 23 अप्रैल को सांडेराव क्षेत्र के बिरामी गांव के समीप हुई थी। आरोपी इस ट्रक चालक को बंधक बनाकर उससे 15 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। दूसरी घटना गुड़ा एंदला क्षेत्र में हुई। आरोपियों ने 15 जून को ट्रक चालक की कनपटी पर रिवाल्वर रखकर उससे 17 लाख रुपए लूट लिए थे। इन दोनों वारदातों का राज खोलते हुए सांडेराव पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी जयनारायण शेर ने बताया कि सांडेराव गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में हुई दो ट्रक चालकों से लूट के मामले को खोलने के लिए पाली एएसपी पीडी धानिया सुमेरपुर डीएसपी गुलाबसिंह की निर्देशन तथा सांडेराव थाना प्रभारी मनोज राणा की अगुवाई में पुलिस दलों का गठन किया था। राणा ने अपनी टीम में शामिल एएसआई कासम खां, कांस्टेबल किशनाराम, कर्मवीर तथा सांवलाराम ने इस मामले में मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ ही पुरानी वारदात में शामिल रहे लोगों से बुलाकर पूछताछ की थी। इसके साथ ही दोनों ट्रक चालकों से लूटे गए मोबाइल की लोकेशन भी लगातार ट्रेस करते रहे। इसके बाद पुलिस ने एक स्थान पर दबिश देकर अशोक कुराडा पुत्र गुमानराम विश्नोई तथा जोधाराम कुराडा पुत्र शंकरलाल विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। शेष|पेज13
यहदोनों केरला नाडा भीकमकोर, तहसील ओसियां, जिला जोधपुर के निवासी हैं। दोनों आरोपियों ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में लूट की वारदात को कबूल कर ली है।
पहलेजीरे के ट्रक की रैकी, इसके बाद वारदात
लूटके मामले में गिरफ्तार किया गया अशोक विश्नोई कुछ समय पूर्व बिलाड़ा में ही काम करता था। उसको पता था कि जीरे की पैदावार के बाद ट्रक चालक गुजरात के ऊंझा मंडी में बेचने के लिए जाते हैं तथा चालक ही जीरे को बेचकर वापस व्यापारी को पैसा लाकर देता है। इसके बाद आरोपी सुमेरपुर के ट्रक वापस आने पर अपनी वारदात का सुरक्षित स्थल देखते थे। दोनों स्थानों पर वारदात करने के लिए आरोपियों ने फोरलेन पर सड़क हादसों को रोकने के लिए एनएचआई के स्पीड ब्रेकरों का उपयोग किया था। जैसे ही चालकों ने ट्रक की स्पीड को धीमा किया। इसके बाद आरोपियों ने लपककर ट्रक में चढ़कर चालकों को अपने