जैन मेला कवि सम्मेलन 21 को
जैनयुवा संगठन द्वारा 21 सितंबर काे अणुव्रत नगर में जैन मेला एवं विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। संगठन के सचिव हितेष वरडिया ने बताया कि जैन मेले में खाने पीने की स्टाल के साथ झूले बग्गी सवारी आकर्षण का केंद्र होगी। साथ ही इसी इस दिन अणुव्रत समिति द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।
इस मेले के दौरान ज्ञान वर्ग पहेली,जैन ज्ञान प्रश्नोत्तरी, खोजो पाओ प्रतियोगिताओं के साथ रंगोली,चम्मच रेस, मेहंदी,वाद-विवाद,मेहता सिल्वर काॅइन,पाली गोट टेलेंट, म्यूजिकल चेयर,जैन हाऊजी जैसे प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसी दिन रात को आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में अशोक सुन्दरानी, तुषार शर्मा, गोविंद राठी, अनिल मिश्र, अशोक चारण, जलाल कहकश, अर्चना अर्चन राकेश वर्मा अपने काव्य पाठ की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में हाईकोर्ट के न्यायाधीश अतुल जैन, सांसद पीपी चौधरी, विधायक ज्ञानचंद पारख, सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़, आईपीएस जोधपुर डाॅ. राहुल जैन, चेयरमैन केवलचंद गुलेच्छा पूर्व सांसद पुष्प जैन भी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।