पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत अभियान को लेकर विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

स्वच्छ भारत अभियान को लेकर विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहट में रैली निकाल किया जागरूक

भास्करन्यूज | सुमेरपुर

कोलीवाड़ास्थित हिलग्रोव कर्नल्स एकेडमी विद्यालय के विद्यार्थियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान स्वच्छ भारत, स्वास्थ्य भारत के तहत श्रमदान किया। कार्यक्रम प्रभारी सोरेंग ने बताया कि विद्यार्थियों ने महावीर अस्पताल से कोलीवाड़ा जाने वाले मार्ग पर फैले कचरे और पॉलीथीन थैलियों को एकत्रित कर नष्ट किया गया। तत्पश्चात संस्था निदेशक हरिसिंह उप प्राचार्य मनीष ने विद्यार्थियों के श्रमदान की सराहना की और जीवन में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर दिलीप मालवीय, कुसुमलता पुरोहित जयंती गहलोत सहित कई लोग मौजूद थे।

बूसी.कस्बेके राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय स्टाफ विद्यार्थियों ने निर्मल भारत अभियान के तहत स्वच्छता को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके पश्चात सरपंच पूनमसिंह राजपुरोहित एसएमसी के अध्यक्ष धनराज चौधरी की अगुवाई में विद्यालय के मुख्य द्वार बस स्टैंड पर सफाई कार्य शुरू किया गया। विद्यालय के प्रभारी अध्यापक राजकुमार कुमावत ने बताया कि सरपंच, एसएमसी अध्यक्ष, समस्त स्टाफ विद्यार्थियों ने स्वयं सफाई कर अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका राजू राखेचा, नीतू जांगिड़, कौशल वैष्णव, लक्ष्मी चौधरी, कल्पना गोस्वामी आदि मौजूद थे।

स्वच्छभारत अभियान आज होगा शुरू : जवाली.कस्बे में स्वच्छता अभियान सेठ गेनमल चिकित्सालय प्रभारी डॉ. जीत कुमार गुर्जर की देखरेख में मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें सभी विभागों के कर्मचारी, विद्यार्थी ग्रामीण भाग लेंगे। इस मौके पर पौधरोपण भी किया जाएगा।

रोहट. उपखंड मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से सोमवार को सवेरे निर्मल भारत अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली को एसडीएम जबरसिंह चारण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कस्बे के मुख्य मार्गों बस स्टैंड, राइकों का बास, कंसारों का बास, सदर बाजार, रावणा राजपूतों का बास होते हुए रोहटगढ़ मार्ग पर पहुंची। यहां से एसडीएम सहित अधिकारियों एनएसएस, स्काउट के छात्रों द्वारा सफाई कार्य किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य किशनसिंह राजपुरोहित, व्याख्याता शैतानसिंह चारण, सत्तार खां, ग्राम सेवक दिनेश चारण हरिदास वैष्णव आदि मौजूद थे।

राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह समापन कार्यक्रम 2 को

पाली.निर्मलभार