समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक
सुमेरपुर| गुरुसमाज जागृति मंच संस्थान की बैठक रविवार को निम्बेश्वर महादेव में पंडित हीरालाल जडिय़ा चामुंडेरी की अध्यक्षता में हुई। सचिव झूमरलाल गर्ग ने बताया कि बैठक में समाज के विकास के साथ ही 26 अक्टूबर को प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया। इस मौके पर उम्मेद पालीवाल, बसंत कुमार सिंदरली, सोनाराम सांडेराव माधव प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।