पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"फिर क्यों बादल बरस रहा\'

\"फिर क्यों बादल बरस रहा\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैनमेले के मौके पर अणुव्रत नगर में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जैन युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस कवि सम्मेलन में देशभर से आए शब्द शिल्पियों ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस प्रतिष्ठित मंच से जैन धर्म संस्कार से लेकर देश के मौजूदा हालात के साथ शृंगार हास्य व्यंग्य की कई रचनाओं ने श्रोताओं को आनंदित कर दिया। अशोक सुंदरानी के संचालन में टीकमगढ़ से आए पंडित अनिल तेजस ने अपनी रचना \\\"करोड़ों लोग यहां भक्ति में संलग्न रहते हैं, बिना प्रभु की कृपा के कोई दिगंबर हो नहीं सकता\\\' तथा नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर भी एक रचना \\\"चाय बेचने वालों को भी दिल्ली तक पहुंचाती है\\\' की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। जयपुर से आए कवि अशोक चारण ने यूथ के दुखदर्द को बयां करते हुए \\\"हरी हो गई जमीं बताओ, फिर क्यों बादल बरस रहा\\\'की दिलकश प्रस्तुति दी। इसी तरह शुजालपुर से आए व्यंग्यकार गोविंद राठी ने सियासत और व्यवस्थाओं पर करारा प्रहार किया। शेष|पेज13



उन्होंने\\\"पहले द्रोपदियों की इज्जत सभाओं में लुटती थी, आजकल इज्जत लूटने के बाद सभा होती है\\\' सुनाकर श्रोताओं को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया। भोपाल से आए राकेश वर्मा हैरत ने \\\"कह दो साफ-साफ उसका, बांधों बिस्तर और खिसको\\\' सहित कई पैरोडियां सुनाकर माहौल को ताजगी दी। जबलपुर से आई कवयित्री अर्चना अर्चन ने शृंगार रस के छींटे बरसाए। उन्होंने \\\"मैं आई हूं शहर तेरे कुछ नया काम कर दूंगी, मिलेगा प्यार तो जीवन तुम्हारे नाम कर दूंगी\\\' की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। शक्करगढ़ से आए राजकुमार बादल ने राजनीतिक कटाक्ष से श्रोताओं को नया चिंतन दिया, छोटा की सब बांता होरी जी, सब जाणे की मुन्नी बदनाम क्यूं होरी जी, सहित कई रचनाआें से देश के हालातों पर शब्द चित्रण किया। सतना से आए अशोक सुंदराणी ने मर्यादा गरिमा को नए तेवर दिए। उन्होंने \\\"आंखें भीगी सांसदों की संसद में तो ये लगा\\\' और \\\"संसद की सीढिय़ों को मोदी ने चूमा तो अयोध्या में राम लौट आए\\\' सहित कई भावनात्मक रचनाएं पढ़ी। भोपाल से आए शायर जलाल कहकश ने मानवीय मूल्यों को गीतों में पेश किया। उन्होंने \\\"जो हम से प्यार करते हैं, वही मतभेद करते हैं रचना के माध्यम से जिंदगी के कई पहलुओं को प्रस्तुत किया। अणुव्रत नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोधपुर राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति