पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारवाड़ हस्तशिल्प उत्सव मेले का शुभारंभ आज

मारवाड़ हस्तशिल्प उत्सव मेले का शुभारंभ आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़हस्तशिल्प उत्सव का शुक्रवार को अणुव्रत नगर में शुभारंभ होगा। आयोजन समिति के जितेंद्र अरोड़ा ने बताया मेले में सहारनपुर का फर्नीचर, पानीपत का हैंडलूम, दिल्ली के कंज्यूमर आइटम, प्रॉपर्टी, इलेक्ट्रॉनिक ज्वैलरी की स्टाल लगाई जाएगी। इसके साथ ही मेले में चाट, डोसा, पानी पूरी, चाउमिन, पाव भाजी, सेंडवीच, अमेरिकन भुटा सहित विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ की स्टाल लगाई जाएगी। बच्चों के लिए कई प्रकार के झूले भी लगाए जाएंगे। अरोडा ने बताया कि मेले में रेडिमेड गारमेंट, लेडिज आइटम, इलेक्ट्रोनिक आइटम, बच्चों के खिलौने सहित कई वैरायटियां उपलब्ध रहेगी। मेले के दौरान प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें चार चांद लगाने के लिए बाहर से भी कई कलाकार आमंत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी। मेले का उद्‌घाटन विधायक ज्ञानचंद पारख सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ करेंगे। अरोडा ने बताया कि मेले में लोगों के लिए लक्की ड्रा निकाला जाएगा। इसमें प्लाट, फ्रिज मिक्सी सहित कई उपहारों का ड्रा निकाला जाएगा।

गरबामहोत्सव भी होगा

नवराित्रको देखते हुए मेला प्रांगण में गरबा महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। मेलार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी हो इसका पूरा ख्याल आयोजन समिति द्वारा रखा गया है। मेले में पूछताछ कार्यालय पर मेला संबंधी पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।