पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवाई पुनर्भरण समिति की बैठक 26 को

जवाई पुनर्भरण समिति की बैठक 26 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| जवाईबांध पुनर्भरण के लिए गठित समिति की बैठक 26 सितंबर को जवाई बांध स्थित रेस्ट हाऊस में बुलाई गई है। सुमेरपुर के विधायक मदन राठौड़ ने बताया कि इस बैठक में समिति के सदस्य, अधिकारी, जनप्रतिनिधि या नागरिक अपने सुझाव समिति के सदस्यों या अध्यक्ष को लिखित में दे सकते हैं इस बैठक में मिले सुझावों पर विस्तार से चर्चा कर समिति जवाई पुनर्भरण कार्यक्रम के दौरान इन्हें सबके सामने रख सकती है। विधायक राठौड़ ने बताया कि जिले के अन्य जल स्त्रोत हेमावास, सरदारसमंद बांध, हरिपुर बांध सहित विभिन्न बांधों में जल क्षमता बढाने के संबंध में भी कोई भी व्यक्ति अपने सुझावों को उपखंड अधिकारी या कलेक्टर के माध्यम से समिति को भिजवा सकता हैं।



यदि सुझाव जनहित में होंगे तो उन पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।