- Hindi News
- लौहार समाज की 150 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
लौहार समाज की 150 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
सुमेरपुर| लौहारसमाज का प्रतिभावान सम्मान समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। समारोह में समाज की 150 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विज्ञान वर्ग में कक्षा 12वीं में राज्य स्तरीय वरियता सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले ओमप्रकाश मालवीय को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुखराज लौहार, कन्हैयालाल लौहार, मीठालाल लौहार, हिम्मतमल जालौर, सम्पतराज दिल्ली, संरक्षक देवाराम सिसोदिया, संस्था अध्यक्ष प्रतापचंद बडग़ांव आदि मौजूद थे। मंच संचालन बस्तीमल लौहार श्यामसुंदर लौहार ने किया।