शहर में आज बिजली रहेगी बंद
पाली| डिस्कॉमकी ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव को लेकर मंगलवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया रखरखाव को लेकर टैगोर नगर, नया बस स्टेंड, रूणेचा कॉलोनी, मानपुरा भाकरी, हैदर कॉलोनी, बजरंग बाड़ी, मरुधर नगर, पारस नगर, रामासिया, मंडली, सुमेरपुर रोड़ बेवटा केनाल सहित टैगोर नगर सब स्टेशन से जुडे क्षेत्रों में सुबह 8.30 से 12.30 तक बिजली बंद रहेगी।