पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन सर्वे के बाद भाजपा देगी पार्षद का टिकट, कांग्रेस में अब तक खामोशी

तीन सर्वे के बाद भाजपा देगी पार्षद का टिकट, कांग्रेस में अब तक खामोशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके पाली सुमेरपुर में संभवत: नवंबर महीने में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस में अभी तक खामोशी है। विधानसभा उपचुनाव में 4 में से 3 सीटों पर पराजय का सबक लेते हुए प्रदेश भाजपा ने नवंबर महीने में होने वाले निकाय चुनाव में निजी एजेंसियों से सर्वे कराने का निर्णय लिया है। शेष|पेज15



विधानसभालोकसभा चुनाव की तर्ज पर ही कराए जाने वाले सर्वे में तीन एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।





चुनाव अभियान का श्रीगणेश करने के लिए निकाय चुनाव के जिला प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ विधायक मोहनलाल गुप्ता शनिवार को पाली रहे हैं। शेष|पेज15



वहींकांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष ने अपनी तरफ से चुनाव को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, मगर प्रदेश कांग्रेस के आदेश पर उस पर रोक लगाने के बाद कांग्रेसी नेता भी अगले आदेश मिलने तक हाथ पर हाथ धरे हुए बैठे हैं।

इस बार भाजपा सरकार ने चेयरमैन चुनने का अधिकार वापस पार्षदों के हाथों में ही थमा देने के कारण भाजपा कांग्रेस में पार्षद बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों की कतार को लंबा कर दिया है। चुनाव में मात्र डेढ़ महीने ही शेष रहे हैं। इसके चलते नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वहीं कांग्रेस में चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तो है, मगर पूरा मामला प्रदेश कांग्रेस के हैंडल करने के कारण स्थानीय पदाधिकारी अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं। भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की रणनीति को तैयार करने, पार्टी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए वरिष्ठ नेता विधायक मोहनलाल गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी है।

तीनसर्वे के बाद भाजपा देगी टिकट, कांग्रेस में कोई फार्मूला तय नहीं

राज्यभाजपा में कांग्रेस को चारों खाने चित्त करने वाली भाजपा को विधानसभा उपचुनाव में तीन सीटों पर मिली पराजय के बाद की गई समीक्षा में उम्मीदवारी तय करने को लेकर सवाल उठा था। हारने वाली तीनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को लेकर मिले फीडबैक को देखते हुए भाजपा निकाय चुनाव में भी निजी एजेंसियों से सर्वे करवा रही है। यह सर्वे तीन अलग-अलग एजेंसियों से कराया जाएगा, जिसमें जीतने योग्य उम्मीदवारों का प्रत्येक वार्डवार पैनल तैयार होगा। पैनल में सर्वमान्य उम्मीदवार को ही पार्टी अपना सिंबल प्