पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांडी नदी में उद्यमियों ने किया श्रमदान

बांडी नदी में उद्यमियों ने किया श्रमदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन के आदेश पर शुरू किए गए बांडी नदी औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान के शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन पाली टेबल प्रिंटिंग एसोसिएशन से जुड़े प्रतिनिधियों ने बांडी नदी में श्रमदान किया। अभियान के तहत शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों के आगे पड़ी गंदगी साफ किया जाएगा। सीईपीटी के सचिव विनय जैन ने बताया कि शनिवार को मंडिया रोड से सुमेरपुर जाने वाले रपट के आस-पास सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें कल सीईटीपी ट्रस्ट राजस्थान टेक्सटाइल हैंड प्रोसेसर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। इस मौके पर न्यायी सुनील पौद्दार, शेखर जैन, चंपालाल गुलेच्छा एवं पाली टेबल प्रिंटिंग हैंड प्रोसेसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामगोपाल खेतावत, जगदीशचंद्र छाजेड़, विमल पटवारी, सुरेशचंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता अमित बंसल एवं एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा श्रमदान किया गया।

ट्रेंचबनाने का कार्य जारी: सफाईअभियान के तहत सीईटीपी द्वारा बांडी नदी में ट्रेंच बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर ट्रेंच खुदाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। सीईपीटी सचिव विनय जैन ने बताया कि नदी में काफी मात्रा मेंं सिटी वेस्ट औद्योगिक वेस्ट जाने से फैक्ट्रियों को गंदा पानी जाने में परेशानी होगी है। ट्रेंच बनाने के बाद फैक्ट्रियों को गंदा पानी निकालने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

> पाली. बांडी नदी में श्रमदान करते उद्यमी। फोटो|भास्कर