शिक्षकों की कमी को लेकर दिया ज्ञापन
सुमेरपुर | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सुमेरपुर के नगर मंत्री महिपालसिंह राजपुरोहित ने सोमवार को अध्यापकों की कमी सुमेरपुर उपखंड केंद्र पर राजकीय महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी को ज्ञापन दिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष महेंद्रसिंह राजपुरोहित नगर मंत्री राजपुरोहित ने वर्तमान विद्यालयों में अध्यापकों की स्थित से अवगत कराया और आवासीय राजकीय विद्यालयों में शीघ्र अध्यापक लगाने तथा सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय खोलने की मांग की। इस दौरान किशनलाल देवड़ा, किशोर कुमार, जगदीश, पाली भाग प्रमुख अनिल मेवाड़ा, नगर सहमंत्री प्रकाश देवड़ा आदि मौजूद थे।