पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाली पंचायत समिति के श्रवण बंजारा होंगे प्रधान

पाली पंचायत समिति के श्रवण बंजारा होंगे प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली पंचायत समिति के प्रधान पद पर भाजपा के श्रवण बंजारा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के गोरधन देवासी को 7 मतों से पराजित किया। बंजारा को 10 मत मिले, जबकि देवासी को 3 मत ही हासिल हुए। चुनाव में भाजपा को 10 तथा कांग्रेस को 5 सीटें मिली थीं, मगर कांग्रेस में आपसी फूट के चलते दो पंचायत समिति सदस्य मतदान करने ही नहीं पहुंचे। प्रधान पद के लिए हुए चुनाव को लेकर सुबह से ही पंचायत समिति के बाहर राजनीतिक गहमागहमी का माहौल रहा।

बंजारा ने चुनाव परिणाम की घोषणा के तत्काल बाद सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ की मौजूदगी में कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रधान पद को लेकर भाजपा ने श्रवण बंजारा तथा कांग्रेस ने गोरधन देवासी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। सुबह से ही संख्या बल के आधार पर भाजपा की जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी।



कांग्रेस के सदस्य भाजपा के दो वोट अपने को मिलने की उम्मीद में थे, लेकिन हुआ उल्टा मतदान शुरू होते ही दोपहर 3 बजे भाजपा के सभी 10 सदस्यों ने एक साथ भाजपा महामंत्री संजय ओझा रूपेश दाधीच की अगुवाई में पहुंचकर मतदान किया। इधर, कांग्रेस नेता मतदान समाप्ति के अंतिम वक्त 5 बजे तक अपने दो सदस्यों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वे अपना वोट डालने के लिए पहुंचे ही नहीं।

प्रधान पद के लिए बहुमत नहीं मिलने के बाद भी प्रधान का टिकट लेने के लिए कांग्रेस नेताओं के समक्ष गणेशराम तथा गोरधन देवासी ने अपना दावा किया था। दोनों के बीच पहले एक होटल में आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया गया, मगर नहीं मानने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने जिला प्रभारी प्रतापसिंह खाचरियावास के समक्ष पूरा मामला भेज दिया था। इसके साथ ही कांग्रेस में फूट पड़ गई थी। खाचरियावास के देवासी के नाम पर सिंबल जारी करने के बाद कांग्रेस की ज्ञानेश्वरी कंवर तथा लीलावती ने एक तरह से बगावत करते हुए देवासी के पक्ष में वोट देने के लिए भी नहीं पहुंच पाई।

पूरे मामले की जानकारी प्रदेशाध्यक्ष को भेजी

चुनावमें कांग्रेस के दो सदस्यों के पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी गोरधन देवासी को वोट देने के लिए नहीं पहुंचने को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को अवगत कराया है। प्रधान पद के उम्मीदवार देवासी ने भी पायलट खाचरियावास को पूरे मामले की जानकारी दी है।