पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुमेरपुर | सुमेरपुरपंचायत समिति के प्रधान पद के हुए चुनाव

सुमेरपुर | सुमेरपुरपंचायत समिति के प्रधान पद के हुए चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर | सुमेरपुरपंचायत समिति के प्रधान पद के हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्रसिंह देवड़ा कोलीवाड़ा प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मदन कंवर को 5 मतों से पराजित किया।

कोलीवाड़ा को 12 तथा मदन कंवर को 7 वोट मिले। प्रधान की घोषणा होते हुए भाजपा समर्थकों ने पंचायत समिति कार्यालय के बाहर पटाखें छोड़ खुशियां मनाई। देवड़ा कोलीवाड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच भी रह चुके है तथा वर्तमान में महाराजा उम्मेदसिंह कृषि उपज मंडी में डायरेक्टर पद पर भी राज्य सरकार द्वारा नियुक्त है। रिटर्निंग अधिकारी महिपाल भारद्वाज ने बताया कि उप प्रधान पद के लिए चुनाव रविवार को होंगे।

राजनीतिसे ऊपर उठकर कराऊंगा काम : कोलीवाड़ा

नवनिर्वाचितप्रधान राजेंद्रसिंह कोलीवाड़ा ने कहा कि वे राजनीति से ऊपर उठकर बिना भेदभाव के पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्य कराएंगे। जनता तथा विधायक मदन राठौड़ सहित पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया, उन पर वे खरे उतरने का प्रयास करेंगे।

सुमेरपुर के प्रधान बने राजेंद्रसिंह कोलीवाड़ा