पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"योजना का लाभ मिलेगा\'

\"योजना का लाभ मिलेगा\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> निर्मल भारत अभियान को लेकर हुई बैठक को संबोधित करते जिला प्रमुख।

भास्कर न्यूज | बाली

नगरमें मंगलवार को पंचायत समिति के सभागार में निर्मल भारत अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख खुशवीरसिंह ने कहा कि अभियान के तहत बाली पंचायत समिति के 39 ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक 100 प्रतिशत ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा की योजना का घर-घर में लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीणा, विकास अधिकारी विक्रमसिंह राजपुरोहित, बाल विकास अधिकारी चक्रवर्तीसिंह, मोहन सिंघल, जयसिंह राजपुरोहित आदि मौजूद थे।

सुमेरपुर.निर्मलभारत अभियान योजना के अंतर्गत फूटरो पाली महाभियान के तहत मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख ने हर घर में शौचालय बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया। जनप्रतिनिधियों ने 30 अक्टूबर तक प्रत्येक घर में शौचालय बनाने का आश्वासन दिया। अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निर्मल भारत अभियान योजना की जानकारी दी।

जिलाप्रमुख ने सरपंचों से मांगा सहयोग

पाली.जिला प्रमुख खुशवीर सिंह जाेजावर ने एक बार फिर से साफ सुथरो पाली के लिए सभी सरपंचों से सहयोग की अपील करते हुए इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। सरपंचों को भेजे अपने संदेश में उन्होंने कहा कि सबकी कोशिशों से ही फूटरो पाली की मुहिम सफल हो सकती है। साथ ही उन्होंने आमजन से भी पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि खुले में शौच मुक्त अभियान में बेहतर लक्ष्य हासिल करने वाले गांवों को वे खुद अपनी ओर से सरकार से नल जल योजना से जोड़ने का अनुरोध करेंगे।