मरणोपरांत किया नेत्रदान
पाली. सुमेरपुररोड गजानंद नगर निवासी प्रेमराज लोढा का शुक्रवार को निधन होने के बाद उनके परिजनों ने उनकी दोनों आंखें दान की। लोढा के निधन की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मेहता, अरविंद मेहता, सुशील मेहता, बसंत मेहता सुरेश आई जैन ने दिवंगत के परिजनों की स्वीकृति मिलते ही आई बैंक सोसायटी के सचिव केवलचंद कवाड़ से नेत्रदान करवाने के लिए संपर्क किया। आई बैंक के अध्यक्ष हुक्मीचंद मेहता, अजय बलाई, डॉ आरके गर्ग रईस खान के सहयोग से मृतक की दोनों आंखें दान में प्राप्त कर राजस्थान रोडवेज के करण संदीप के सहयोग से जयपुर भिजवाई।