नए न्यायालय भवन का शिलान्यास आज
सुमेरपुर| सुमेरपुरन्यायालय भवन, आवासीय भवन एवं अधिवक्ता चैम्बर्स का शिलान्यास कार्यक्रम शनिवार को दोपहर 2 बजे जाखोड़ा रोड पर आयोजित होगा। इस मौके पर राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायधिपति बेला एम त्रिवेदी आदि मौजूद रहेंगे। जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रभा शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।