- Hindi News
- चिकित्सालय परिसर में धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू
चिकित्सालय परिसर में धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू
{मरीजों के परिजनों को मिलेगी इसकी सुविधा
भास्करन्यूज | तखतगढ़
स्थानीयसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए चिकित्सालय परिसर में धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस धर्मशाला की सुविधा सुदूर गांवों से आने वाले मरीजों के सहयोगियों परिजनों को मिलेगी, जिससे उन्हें कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। चिकित्सा विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ क्वार्टरों के पास खाली पड़ी भूमि का चयन पिछले दिनों आयोजित मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक के बाद सुमेरपुर उपखंड अधिकारी महिपाल भारद्वाज ने स्थानीय चिकित्सकों रिलीफ सोसायटी सदस्यों के साथ किया था। धर्मशाला के प्रथम चरण का निर्माण पूरा हो गया है। नगरपालिका अध्यक्ष राजू रावल ने बताया कि अस्पताल परिसर में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए धर्मशाला का निर्माण होने पर रोगियों के परिजनों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। वहीं, वर्तमान में 20 गांवों से आने वाले मरीजों के परिजनों को यहां ठहरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।