पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब बायोमैट्रिक मशीन से मिलेगी राशन सामग्री

अब बायोमैट्रिक मशीन से मिलेगी राशन सामग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. सुमेरपुर/शिवगंज

छत्तीसगढ़ की तर्ज पर राज्य सरकार अब सभी राशन डीलर्स को बॉयोमीट्रिक प्रणाली से जोड़ेगी। इसके लिए प्रयोग 15 दिसंबर से अजमेर, जयपुर के राशन डिपो से होगा। इसके बाद यह प्रणाली एक जुलाई 2015 से पाली सहित प्रदेशभर में लागू की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, राशन डिपो पर कालाबाजारी की शिकायतें सरकार को आए दिन मिलती हैं। इसके लिए अब सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रणाली को यहां लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत हर डिपो को सरकार पोश मशीन देगी। इसमें उपभोक्ता को अपना थंब इंप्रेशन दिखाना होगा। इसके बाद ही उपभोक्ता को डिपो पर राशन मिलेगा। उपभोक्ता के थंब इंप्रेशन देते ही उसकी सारी डिटेल कंप्यूटर पर जाएगी और डीलर का स्टाक भी। राशन देने के बाद उपभोक्ता के खाते में एंट्री हो जाएगी और डीजल का स्टाक भी अपने अाप कम हो जाएगा।

ई-मित्रपर राशन कार्ड बनाने का काम 15 जनवरी से : ई-मित्रपर राशन कार्ड बनाने का काम 15 जनवरी से शुरू होगा। सरकार ने समय सीमा तय करते हुए इसकी बनाने की प्रक्रिया भी तय कर दी है। यह गाइडलाइन रसद विभाग को भेजी गई है। शेष| पेज 19



सरकारने तय किया है कि नए राशन कार्ड का शुल्क 50 रुपए रहेगा। इसमें फॉर्म डाउनलोड करने से लेकर उसे स्कैन करके रसद विभाग को भेजना तथा राशन कार्ड के प्रिंट निकालने का भी शुल्क शामिल है। सरकार ने एक व्यवस्था यह भी की है कि जिन उपभोक्ताओं ने राशनकार्ड के लिए पहले से आवेदन कर रखा है। उन्हें केवल 10 रुपए शुल्क देना होगा, लेकिन उन्हें 31 मार्च 2015 तक राशन कार्ड लेना होगा। विभाग के मुताबिक, आवेदन करने वाले की डिटेल रसद विभाग के पास जाएगी। वहां जांच के बाद राशन कार्ड जारी होगा। राशन कार्ड का प्रिंट निकालकर देने का जिम्मा ई-मित्र का होगा। कार्ड के पहले पेज पर होलोग्राम होगा, जिससे सरकारी कार्ड की पहचान हो सके।