पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमदान कर गांव की सफाई की

श्रमदान कर गांव की सफाई की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहट . रोहटउपखंड क्षेत्र के वायद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शनिवार को स्वच्छता सप्ताह के अन्तर्गत ग्राम पंचायत द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें गांव के मुख्य मार्गों एवं चौहटों में सरपंच रूपीदेवी सहित ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर सफाई कार्य किया गया सफाई कार्य के दौरान रास्तों को अवरूद्व कर रहे बबूल की झाडिय़ों रास्तों के ईर्द गिर्द पड़े पत्थर आदि को हटाकर रास्तों को साफ सुथरा किया। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य वेलाराम पटेल, ग्राम सेवक शूरसिंह परिहार, सुमेरपुरी गोस्वामी, फतेहसिंह चारण बस्सी, डुंगरराम पटेल, सोनाराम हरिजन आदि मौजूद थे।