- Hindi News
- वैष्णव समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आज
वैष्णव समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आज
पाली. निकटवर्ती ढोला स्थित श्रीचार संप्रदाय वैष्णव समाज सेवा संस्था कार्यालय में रविवार सवेरे 9 बजे से समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह होगा। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों की बैठक होगी। समाज के मंत्री रामदास लापोद ने बताया कि चारों संप्रदाय की मीटिंग के साथ सवेरे 9 बजे प्रतिभावान सम्मान समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सुमेरपुर विधायक भाजपा जिलाध्यक्ष मदन राठौड़ मौजूद रहेंगे, वहीं जैतारण के महंत मगनीराम महंत लक्ष्मणदास महाराज का सानिध्य रहेगा। उन्होंने बताया कि समारोह में 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 8वीं, 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं 80 प्रतिशत अधिक अंक प्राप्त करने वाले को ‘उत्कृष्ट प्रतिभा’, 70 से 79 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले को ‘श्रेष्ठ प्रतिभा’ तथा 60 से 69 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले को ‘सामान्य प्रतिभा’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा।