पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सरकार के एक साल पर कांग्रेसियों का उबाल

भाजपा सरकार के एक साल पर कांग्रेसियों का उबाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर /शिवगंज. वसुंधरासरकार के एक साल पूरा होने पर राजधानी जयपुर में मनाए जश्न के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जमकर कटाक्ष किए और एक साल में पूरी तरह से नाकाम बताया। कांग्रेसियों ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को बंद करने, प्रदेश की कानून व्यवस्था, एकीकरण, किसानों के लोन पर ब्याज लागू करना समेत कई मुद्दों को लेकर वसुंधरा सरकार को घेरा।

पाली| प्रदेशकी भाजपा सरकार के एक साल के शासन को पूरी तरह विफल बताते हुए शनिवार को कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। करीब पांच घंटे के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अपने संबोधन में वसुंधरा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए जमकर नारेबाजी भी की। जिलाध्यक्ष अजीज दर्द के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने प्रदर्शन के बाद दोपहर को कलेक्टर रोहित गुप्ता से मिलकर उन्हें सरकार की नीतियों के खिलाफ राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। धरनास्थल पर संबोधन देते हुए जिला प्रमुख खुशवीर सिंह जोजावर ने इस मौके पर गहलोत सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों और वर्तमान में वसुंधरा राजे सरकार की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन केवलचंद गुलेच्छा, पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी, प्रदेश सचिव राजेश कुमावत, पूर्व चेयरमैन प्रदीप हिंगड़, प्रधान शोभा सोलंकी, पाबूसिंह राणावत, जिला उपाध्यक्ष मोहन हटेला ने भी संबोधन दिया।



सिरोही | शहरके सरजावाव गेट पर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने वसुंधरा सरकार से लेकर मोदी सरकार सिरोही शहर सरकार की सरकार पर हमला बोला। लोढ़ा ने कहा कि वसुंधरा सरकार के एक साल पूरा होने के बावजूद सिरोही नगरपरिषद में हुए घोटालों का पर्दाफाश नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाई घोटालेबाजों से मिल गए है इसलिए अब वे भष्ट्राचार को दबाने का काम रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार इसलिए कार्रवाई नहीं करना चाहिए, क्योंकि घोटालेबाजों के पैसों से चुनाव लड़ा है। कांग्रेस प्रदेश सचिव रंजू रामावत जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया ने कहा कि सरकार को एक साल का जश्न मनाने की बजाय जनहित के कामों पर देना चाह