पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेमीनार में हुई व्यवसाय विकास पर चर्चा

सेमीनार में हुई व्यवसाय विकास पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानमरुधरा ग्रामीण बैंक के अधीनस्थ 30 शाखाओं की व्यवसाय विकास पर सेमीनार का आयोजन किया गया। सुमेरपुर रोड़ स्थित मोनार्क फूड प्लाजा में आयोजित सेमीनार में बैंक अध्यक्ष एस. पी. श्रीमाली ने बैंक के व्यवसाय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की 15 जिलों में 570 शाखाएं है। बैंक का कुल व्यवसाय 11 हजार करोड़ हो गया हैं। बैंक की ओर से ग्राहकों को राष्ट्रीयकृत बैंकों के समान सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। ग्राहकों को एटीएम डेबिट कार्ड दिए जा रहे है, इसमें 45 दिन के लेनदेन पर बैंक अपने ग्राहकों का एक लाख का दुर्घटना बीमा सुविधा मुहैया करवा रही है। इसके साथ ही ग्राहक देश के किसी भी कोने में एनईएफटी के माध्यम से शीघ्र राशि भिजवा सकते है। बैंक अपने ग्राहकों को लेन-देन की एसएमएस अलर्ट सुविधा प्रदान करवा रहा है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बी.सी. झूरिया ने कहा कि भामाशाह प्रधानमंत्री जन-धन योजना में पाली जिले में बैंक की 87 शाखाओं द्वारा 31149 खाते 15 सितंबर तक खोले जा चुके है। बैंक का पहला एटीएम बैंक की मुख्य शाखा मंडिया रोड़ पर प्रारंभ किया गया है। बैंक द्वारा पाली में सर्विस शाखा का सर्वे शीघ्र ही करवाया जाएगा। कार्यशाला में मुख्य प्रबन्धक कार्मिक एवं मानव संसाधन विकास एस.के.जुनेजा ने भी सं‍बोधित किया। क्षेत्रीय कार्यालय पाली के वरिष्ठ अधिकारी पी.सी. खत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

> मरूधर ग्रामीण बैंक में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।