पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोष्टी में पुस्तक मेला आयोजन पर चर्चा

गोष्टी में पुस्तक मेला आयोजन पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरपुर. अखिलविश्व गायत्री परिवार शाखा सुमेरपुर के परिजनों की गोष्ठी सोमवार को आयोजित हुई। गोष्ठी में आगामी 10 से 15 अक्टूबर तक शहर में आंचलिक कार्यालय पुष्कर के माध्यम से लगने वाले पुस्तक मेले पर विचार-विमर्श किया गया। संयोजक डॉ. शिवलाल दवे ने बताया कि पुस्तक मेले में साहित्य दानदाताओं के सहयोग से आधे मूल्य पर उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। मेले में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित महापुरुषों की जीवनियां, बाल निर्माण कहानियां, व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण, साधना, शिक्षा, पर्यावरण, वनौषधि, नारी जागरण, कर्मकांड एवं गायत्री महाविद्या के तत्वज्ञान पर आधारित पुस्तकें आदि साहित्य उपलब्ध रहेंगे। गोष्ठी में सायरमल अग्रवाल, मूलचंद छीपा, राकेश राजपुरोहित, डॉ. अनिता राजपुरोहित, सुरेशचंद, भागचंद, पेमाराम, महेंद्रसिंह, बाबूलाल ओझा, पुसाराम, हीराराम सुथार, सुमित्रा बहन, लता बहन आदि मौजूद थे।