पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवाई नदी को आठ साल से पानी का इंतजार

जवाई नदी को आठ साल से पानी का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारिशकम होने के कारण शिवगंज-सुमेरपुर क्षेत्र की गंगोत्री जवाई नदी में पिछले आठ साल से पानी नहीं बहा है। ऐसे में नदी के दोनों किनारों पर बसे गांवों के कुओं का जलस्तर गहराने से खेती पर संकट छा गया है। इस नदी पर जवाई बांध बना हुआ है। जिस वर्ष जवाई बांध छलकता है, उस समय जवाई नदी को पानी नसीब होता है और ऐसा दिन कई वर्षों बाद होता है। नदी में पानी नहीं बहने से झाडियां उगने एवं लगातार बजरी का खनन कार्य होने से इसका स्वरूप भी बदलने लगा है।

वर्ष2006 में जवाई नदी में बहा था पानी : जवाईबांध की फाटक वर्ष 2006 में खुलने पर नदी में पानी बहा था, इसके बाद लगातार बारिश कम होने के कारण पिछले आठ वर्ष से इसमें पानी नहीं बहा है। नदी में पानी नहीं चलने से झाडिय़ां उगी है एवं किनारों गंदगी पसर गई है।

नदीमें लगवाए है गेज : जवाईनदी में करीब एक महिने पहले पानी की नपाई करने के लिए पुल रपट के पास दो गेज लगवाए गए है, जबकि इसके पहले नदी के अंदर गेज ही लगे हुए नहीं थे। जब इन गेजों के लिए सीमेंट के पीलर बनवाए जा रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि इस बार तो बांध की अवश्य ही फाटकें खुलेगी,जिससे नदी के अंदर पानी बहेगा,लेकिन अभी तक इसमें एक बार भी पानी का रैली नहीं आया है। ऐसे में विशेषकर काश्तकारों की चिंता ओर बढ़ गई है।

बांध नहीं होने पर कई दिनों तक बहता था पानी

जवाईबांध का निर्माण नहीं होने से पहले नदी में कई दिनों तक पानी बहता था। उस समय नदी में मेवाड़ क्षेत्र से बरसात के दौरान पानी कई महिनों तक बहने एवं इसमें किसी प्रकार का कोई कचरा नहीं डालने से यह नदी हमेशा साफ रहती थी। नदी के दोनों किनारों पर स्थित गांवों के सभी कुंओं में पानी भी भरपूर रहने से पेयजल खेती कीसिंचाई पर्याप्त होती थी, लेकिन जवाई बांध बनने के बाद इसमें पानी की आवक कभी-कभार ही होती है।

शिवगंज में औसत से भी कम बारिश

क्षेत्रमें एक जून से 15 सितंबर तक सिर्फ 315.04 एमएम बरसात ही हो पाई है,जो औसत से 142.96 एमएम कम है। शिवगंज में होने वाली बरसात के औसत का आंकडा 458 एमएम है। सितंबर महिना भी आधा गुजर जाने से अब औसत का अंतर भी पूरा होने की संभावना कम ही लगती है। पिछले दो दिनों से गर्मी असर दिखाने लगी है।

जवाई बांध में 26.75 फीट पानी

शहरके निकट बने परिश्मी राजस्थान के सबसे बड़े जवाई बांध में सिर्फ 26.75 फीट पानी आया है। जवाई बांध