पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में उप समितियों का गठन किया

बैठक में उप समितियों का गठन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमहाराजा उम्मेदसिंह कृषि उपज मंडी समिति की साधारण बैठक सोमवार को समिति अध्यक्ष नवाराम मीणा की अध्यक्षता में समिति सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मंडी समिति की व्यवस्था के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया। जिसमें वाद-विवाद उप समिति का संयोजक राजेंद्रसिंह को तथा सामताराम, भंवर देवड़ा, नारायणलाल एवं करणसिंह नेतरा का सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। वहीं कार्यकारी समिति का संयोजक प्रतापसिंह भाटी को एवं सदस्य के रूप में गणेशसिंह, कपूराराम, चंदन कंवर बादल कंवर को मनोनीत किया। वहीं वित्त समिति का संयोजक करणसिंह नेतरा, सदस्य अमराराम, राजेंद्रसिंह, नारायणलाल छैलसिंह को बनाया गया। विकास उप समिति का संयोजक उपाध्यक्ष हबीब शेख तथा सदस्य के रूप में पारस कंवर, तीजा कुमारी, अमराराम भंवर देवड़ा को बनाया गया। इसके अलावा बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों की स्वीकृति में रूचि नहीं लेने के लिए सदस्यों ने रोष प्रकट किया। बैठक में कार्यालय भवन की मरम्मत पर एक्सईएन राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड सुमेरपुर ने बताया कि संवेदक से कार्य विड्रो कर पेनल्टी समेत कार्य संपन्न कराने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के पूरी तरह से टूट जाने से उन्हें पीडब्ल्यूडी को मरम्मत के लिए लिखे जाने की अनुशंषा की। अमराराम प्रजापत ने शिवगंज तहसील के चने की समर्थन मूल्य पर क्रय-विक्रय सहकारी समिति द्वारा खरीद नहीं करने से उस क्षेत्र के किसानों को हुई हानि का मुद्दा उठाते हुए सहकारी समिति के कार्य की निंदा की। सदस्यों ने हमाल वर्ग को भी कृषक साथी योजना में पूरी तरह से सम्मिलित करने आदि के प्रस्ताव पारित किए। बैठक में समिति के पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित सदस्य मौजूद थे।