समारोह को लेकर बैठक आयोजित
सुमेरपुर| रावणाराजपूत महासभा तहसील शाखा सुमेरपुर के तत्वावधान में 12 अक्टूबर को द्वितीय स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने को लेकर बाणमाता मंदिर के समीप तहसील अध्यक्ष प्रतापसिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रवक्ता विजयसिंह शेखावत ने बताया कि समारोह में कक्षा अष्टम 80 प्रतिशत, दसवीं, सीनियर, स्नातक स्नातकोत्तर तथा अन्य उपाधि के लिए 60 प्रतिशत, खेलकूद में जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में आवेदन करने के लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि होगी। बैठक में समारोह को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार -विमर्श किया गया। इस मौके पर संरक्षक बंशीसिंह पंवार, युवा महासभा अध्यक्ष रतनसिंह भाटी, नगर अध्यक्ष मांगूसिंह भाटी, अर्जुनसिंह, लक्ष्मणसिंह, दिनेशसिंह जाखोड़ा, करणसिंह मेफावत, हड़मतसिंह दुजाना, मोउसिंह पावा, भूपेंद्रसिंह, सुरेंद्रसिंह, बगदसिंह बांकली, डूंगरसिंह परिहार, रमेशसिंह चौहान सहित पदाधिकारी एवं समाजबंधु मौजूद थे।